रसड़ा (बलिया) : भीषण गर्मी और तेज धूप से बेहाल रोगियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पूर्व सैनिक संगठन चिलकहर के तत्वाधान ने बुधवार को शिविर लगाकर समाज सेवा की अनूठी पहल की गई। सुबह पूर्व सैनिक रणजीत सिंह ने अपने अन्य पूर्व सैनिकों के साथ लोगों को गुड़ खिलाकर व ठंडा पानी पिलाकर इस कार्यक्रम उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएचसी के अधीक्षक डा. मनीष जायसवाल सहित पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष महात्मा सिंह, कैप्टन हवलवार पांडेय, गिरिश सिंह राजकुमार सिंह, अनिरूद्ध सिंह, ओमप्रकाश राजभर, अरविंद सिंह, दिलीप भारद्वाज, सुरेश प्रसाद, जेपी तिवारी, राधेश्याम तथा भूपेंद्र सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे। प्रचंड गर्मी में अस्पताल में आए मरीजों एवं उनके स्वजनों तथा आम लोगों को गुड़ खिलाकर व ठंडा पानी पिलाकर उन्हें गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया। पूर्व सैनिकों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में रोगियों एवं राहगीरों को मदद पहुंचाना सबसे बड़ा मानव धर्म है। संगठन के अध्यक्ष महात्मा सिंह ने कहा कि समाज में सक्षम लोगों को भी आगे आकर इस तरह के सेवा कार्य करने चाहिए ताकि प्यासे लोगों को राहत मिल सके। अधीक्षक मनीष जायसवाल ने पूर्व सैनिक संगठन इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रचंड धूप में ठंडा पानी पिलाना किसी राहत से कम नहीं है। रोगियों के साथ आए तीमारदारों ने कहा कि एेसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ मानवता को भी मजबूत करते हैं।
पूर्व सैनिक संगठन ने रसड़ा सीएचसी में राहागों के लिए उपलब्ध कराया ठंडा पेयजल
Related Posts
Add A Comment

