ओबरा (सोनभद्र)। २ जून २०२६। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (शाखा-ओबरा) ने ओबरा तापीय विद्युत परियोजना में मुख्य अभियंता (स्तर-1) के पद पर नए अधिकारी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। इस संबंध में आज संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता महोदय से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। बधाई संदेश देते हुए संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार साहू एवं क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कुमार कनौजिया ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्य अभियंता (स्तर-1) के रूप में उनका कार्यभार ग्रहण करना इस प्रतिष्ठित परियोजना एवं यहाँ के समस्त कर्मचारियों के लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए मुख्य अभियंता के व्यापक प्रशासनिक अनुभव, तकनीकी दक्षता एवं कुशल नेतृत्व से परियोजना की कार्यक्षमता में और अधिक गुणात्मक सुधार व निरंतर वृद्धि होगी, जिससे विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में ओबरा परियोजना नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
संघ ने दृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि नए मुख्य अभियंता महोदय के कुशल मार्गदर्शन में ओबरा तापीय विद्युत परियोजना अपने निर्धारित ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्यों को और अधिक मजबूती व समयबद्धता के साथ प्राप्त करेगी। साथ ही, पूरे उत्तर प्रदेश को निर्बाध, सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के संकल्प को पूरा करने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने मुख्य अभियंता महोदय के सफल, यशस्वी एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना की। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अभियंता महोदय को बधाई देने वाले संघ के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से शामिल रहे। अजीत कुमार साहू (क्षेत्रीय अध्यक्ष) प्रदीप कुमार कनौजिया (क्षेत्रीय मंत्री) यशपाल सिंह (उपाध्यक्ष) विनोद यादव (संगठन मंत्री) शिवम सिंह (प्रचार सचिव) सौम्या चक्रवर्ती जी
सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में नए नेतृत्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परियोजना के विकास में अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दोहराया।
ओबरा तापीय विद्युत परियोजना के नए मुख्य अभियंता (स्तर-1) का बिजली कर्मचारी संघ ने किया भव्य स्वागत
Related Posts
Add A Comment

