सहतवार, बलिया, 3 जून। थाना सहतवार पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिकअप वाहन में लदे तीन गाय और तीन गोवंश बछड़ों को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गोवंशों को बिहार ले जाकर वध किए जाने की आशंका थी।
पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सहतवार पुलिस की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सुरहिया नहर से लगभग 200 मीटर दक्षिण एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में छह गोवंश लदे मिले, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
मामले में वाहन चालक अजय वर्मा उर्फ अंकुश मौर्य (20 वर्ष) निवासी धनौती धूरा, थाना गढ़वार, जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सहतवार में गौ हत्या निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/8B के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक सुधाकर तथा उनकी टीम ने अंजाम दिया। पुलिस द्वारा मामले की आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सहतवार पुलिस ने गोवंश तस्करी का किया भंडाफोड़, पिकअप समेत छह गोवंश बरामद, चालक गिरफ्तार
Previous Articleचोरी के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार, जेवरात व नकदी बरामद
Related Posts
Add A Comment

