रसड़ा (बलिया) : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा. अरविंद राजभर द्वारा मिशन 2027 की तैयारियां शुरू करते हुए विधान सभा के प्रभारी को जिम्मेदारी देने का सिलसिला शुरू कर दी है। सुभासपा ने रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं बाबा रामदल सूरजदेव ग्रुप आफ कालेजेज पकवाइनार-रसड़ा के प्रबंध निदेशक शिवेंद्र बहादुर सिंह को रसड़ा विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी का जिम्मेदारी दिए जाने पर सुभासपा के कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व्याप्त हो गया है। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में सपा से गठबंधन में रसड़ा की सीट सुभासपा के खाते में आई थी और सुभासपा ने महेंद्र चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया था जिन्होंने वर्तमान विधायक उमाशंकर सिंह को कड़ी टक्कर दी थी। शिवेंद्र बहादुर सिंह वर्षों के पार्टी की नीतियों को जन-जन पहुंचाने, संगठनात्मक कार्यशैली का लंबा अनुभव, जन संपर्क क्षमता, समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व ने उनकी कर्त्तव्य निष्ठा का इनाम दिया है। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय की सराहना की है।

