गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक पौधा भविष्य में स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण का आधार बनता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि मिशन लाइफ के तहत जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग और वृक्षारोपण को जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे पौधरोपण अभियान में जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।
प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर प्रदेश में पांच करोड़ पौधे लगाए जाने हैं। इसके तहत गाजीपुर में 7.06 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें ग्राम्य विकास विभाग को 4.28 लाख, कृषि विभाग को 1.07 लाख, उद्यान विभाग को 71 हजार, वन विभाग को 68 हजार, पंचायती राज विभाग को 29 हजार तथा नगर विकास विभाग को तीन हजार पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।
गाजीपुर में 7.06 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, डीएम-सीडीओ ने किया पौधरोपण
Related Posts
Add A Comment

