Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सोनभद्र आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी मुस्तैद, परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश लापरवाही होगी अक्षम्य
सोनभद्र

सोनभद्र आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी मुस्तैद, परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश लापरवाही होगी अक्षम्य

adminBy adminSunday, 7 June 2026, 18:34 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों का सघन और विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जनपद में आगामी 08, 09 एवं 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली इस अतिमहत्वपूर्ण परीक्षा के लिए कुल छह परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा से लेकर अभ्यर्थियों की सुविधाओं तक का बारीकी से परीक्षण किया।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और तकनीक के तालमेल को परखा। उन्होंने केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए बने स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम तथा परीक्षा कक्षों की लाइव मॉनिटरिंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और उन्हें हर हाल में सुव्यवस्थित व सक्रिय रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने तपती गर्मी को देखते हुए मानवीय दृष्टिकोण और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा परीक्षार्थियों के लिए केंद्रों पर शुद्ध पेयजल और स्वच्छ शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था हो। जांच (फ्रिस्किंग) स्थलों पर छाया के लिए टेंट व अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, आपातकालीन चिकित्सा हेतु एम्बुलेंस की तैनाती तथा केंद्रों के बाहर सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आपस में बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कक्ष निरीक्षकों के महत्वपूर्ण ब्रीफिंग सत्र को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने समयपालन को अनिवार्य बताया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को सीटिंग प्लान एवं अन्य सभी तकनीकी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी का सख्त संदेश परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता और निष्पक्षता से किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बरती गई, तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, जो अक्षम्य होगी। इस उच्चस्तरीय निरीक्षण और ब्रीफिंग सत्र के दौरान जिलाधिकारी के साथ जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में अपनी रिपोर्ट सौंपी। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित अधिकारी अश्विनी कुमार (उप जिलाधिकारी सदर) जयराम सिंह (जिला विद्यालय निरीक्षक – DIOS) रणधीर मिश्रा (पुलिस क्षेत्राधिकारी – CO) इसके अलावा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और केंद्र व्यवस्थापक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशासन के इस कड़े रुख और मुस्तैदी से साफ है कि सोनभद्र में आरक्षी भर्ती परीक्षा को बिना किसी विघ्न के नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जमीनी स्तर पर चक्रव्यूह तैयार कर लिया गया है।

Views: 13
crime latest news news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसोनभद्र में माइनिंग नियमों की धज्जियां बिल्ली मारकुंडी में मेसर्स श्री स्टोन पर शर्तों के उल्लंघन का गंभीर आरोप, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह अवैध खेल?
Next Article ओबरा सुभाष चौराहे पर श्रीराम सेवा समिति का अनुकरणीय प्रयास, प्रत्येक शनिवार को श्रद्धा के साथ सजता है भंडारा

Related Posts

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप, जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Tuesday, 2 June 2026, 16:40 IST2 Mins Read

बढ़ती बिजली, पेट्रोल-डीजल दरों से फर्नीचर व्यापार मंदी की आशंका में, वाराणसी फर्नीचर मंडल ने जताई चिंता

Tuesday, 2 June 2026, 15:15 IST2 Mins Read

वाराणसी टूरिज्म संगठन ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Tuesday, 2 June 2026, 15:06 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.