मनियर, बलिया, 7 जून। थाना मनियर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके स्वामी को सौंपते हुए सराहनीय कार्य किया है। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 10,999 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों के निस्तारण के क्रम में यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद किया।
जानकारी के अनुसार मनियर बस स्टैंड क्षेत्र में मोबाइल गुम होने पर उसके स्वामी ने सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल को बरामद कर नियमानुसार उसके मालिक को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने मनियर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
मोबाइल बरामदगी में उपनिरीक्षक सुधीर चौहान, कांस्टेबल मनोज प्रजापति (सीसीटीएनएस) तथा कांस्टेबल अम्बुज शाहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Related Posts
Add A Comment

