गाजीपुर( सुरेश पाण्डेय)। समाजवादी शिक्षक सभा, उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में जनपद गाजीपुर के लिए गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. शिव प्रताप यादव को संगठन का प्रदेश सचिव नामित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, बंशी बाजार, गाजीपुर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने डॉ. शिव प्रताप यादव का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. शिव प्रताप यादव एक समर्पित शिक्षाविद्, सक्रिय समाजसेवी एवं संगठन के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। शिक्षकों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, संगठनात्मक अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समाजवादी शिक्षक सभा और अधिक सशक्त होगी तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
वर्तमान में पी.जी. कॉलेज मलिकपुरा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. शिव प्रताप यादव ने सम्मान समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा शिक्षक हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।
समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
फोटो परिचय: समाजवादी शिक्षक सभा उत्तर प्रदेश के नव-नियुक्त प्रदेश सचिव डॉ. शिव प्रताप यादव का गाजीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।
शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव
Previous Articleराष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन
Related Posts
Add A Comment

