सोनभद्र (08 जून, 2026)। जनपद में आगामी पल्स पोलियो अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने और बच्चों के नियमित टीकाकरण की रफ्तार तेज करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (नियमित टीकाकरण एवं पल्स पोलियो अभियान) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के आला अधिकारियों ने हिस्सा लिया और रणनीति पर चर्चा की। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा आगामी 28 जून, 2026 से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों, माइक्रोप्लान, स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण और निगरानी व्यवस्था को लेकर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) दिया गया। इसके साथ ही, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रतिनिधियों ने पिछले चरणों की उपलब्धियों और मैदानी स्तर पर सामने आई कमियों को भी बैठक में रखा। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि दिसंबर-2025 के चरण में जो भी कमियां या खामियां चिन्हित की गई थीं, उनका प्रभावी ढंग से निराकरण किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ काम करते हुए जून-2026 के इस अभियान की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में बच्चों के सुरक्षा चक्र को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने यू-विन पोर्टल पर प्रदर्शित ‘एंटीजनवार ओवरड्यू’ (टीकाकरण से छूटे हुए) बच्चों की सूची का हवाला देते हुए निर्देश दिया कि ऐसे सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक पात्र बच्चे तक टीकाकरण की सेवाएं पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। यू-विन पोर्टल पर लंबित डेटा को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में अपलोड किया जाए, ताकि जनपद में 100% प्रतिरक्षण (इम्यूनिनाइजेशन) का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। बैठक में यह मुख्य अधिकारी रहे मौजूद
स्वास्थ्य और विकास से जुड़े इस बेहद महत्वपूर्ण अभियान की बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे। रमेश कुमार मिश्रा (मुख्य चिकित्साधिकारी – CMO) ,डॉ. गिरधारी लाल (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी), हेमन्त कुमार सिंह (जिला विकास अधिकारी – DDO) स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं यूनिसेफ व डब्ल्यूएचओ (WHO) के प्रतिनिधि।
सोनभद्र 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, जिलाधिकारी ने कहा- पूर्व चरण की कमियों को दूर कर लक्ष्य हासिल करें
Related Posts
Add A Comment

