बंगाल की चंपदानी विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक दिलीप सिंह का वाराणसी में लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी स्थित देववाणी इंटरमीडिएट कॉलेज में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विधायक का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने विधायक दिलीप सिंह की चुनावी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने कहा कि एक साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर विधायक बनने तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है अपने संबोधन में विधायक दिलीप सिंह ने कहा कि उनकी यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की जीत है जिन्होंने चुनाव के दौरान निरंतर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भले ही वे बंगाल में चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन अपने गृह क्षेत्र के लोगों का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग उन्हें लगातार मिलता रहा। यही कारण रहा कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ चुनाव मैदान में डटे रहे और जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजा उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है और विधायक के रूप में वे क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं से राजनीति में सकारात्मक भागीदारी करने और समाज के विकास में योगदान देने का भी आह्वान किया कार्यक्रम में देववाणी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक केशव प्रसाद सिंह ने विधायक का स्वागत करते हुए कहा कि दिलीप सिंह की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है इस अवसर पर दिनेश नारायण सिंह, उमेश सिंह उर्फ बब्बू सिंह, अश्वनी सिंह, देवता सिंह, मुन्ना सिंह, नागेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, अशोक सिंह, संतोष सिंह, संजीव सिंह, मनोज सिंह, अरविंद सिंह, कामेश्वर सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, हरेंद्र कुमार राय डॉ. विनोद कुमार राय (पूर्व अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद), श्रीप्रकाश सिंह (प्रधानाचार्य, गंगापुर इंटर कॉलेज) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित भाजपा विधायक का छितौनी गांव में हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन
Related Posts
Add A Comment

