वाराणसी / पंडित कमलापति त्रिपाठी भवन इंग्लिशिया लाइन वाराणसी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन का राज्य स्तरीय चिंतन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह संघ के प्रदेश महामंत्री प्रकाशचन्द्र श्रीवास्तव की अगुवाई में संपन्न हुआ। बैठक में गोंडा से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अचल आचार्य जी, सहित विनोद आर्य मंडल प्रभारी देवीपाटन, शिवपूजन सिंह, सनत कुमार सिंह, संतोष कुमार राय, कृपाल कुमार पाण्डेय, हरिकेश दूबे, विद्याधर त्रिपाठी, योगेन्द्र शुक्ला,माया गुप्ता,विनी धवन आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन कृपाल पाण्डेय ने किया। वक्ताओं द्वारा वाराणसी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन के लिए पांच बिस्वा जमीन व भवन की मांग की गई। सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को आश्रित कार्ड एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मिलने वाली यात्रा सुविधाओं सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जायें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सभी विभागों के नौकरियों में विशेष वरीयता की व्यवस्था पूर्व की भांति बहाल की जाये। यह भी निर्णय लिया गया कि राष्ट्र के उत्थान व सामाजिक सुचिता कायम रखने हेतु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवरीजन राजनेताओं से संपर्क कर अपने संगठन के उद्देश्य से अवगत करायेंगे
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन का चिंतन गोष्ठी का हुआ आयोजन
Related Posts
Add A Comment

