उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। एंट्री से पहले कड़ी जांच हुई। अभ्यर्थियों के कपड़ों की चेकिंग हुई। जूते उतरवाकर जांच की गई। कर चेकिंग की
इसके अलावा सिस्टम की निगरानी AI आधारित कैमरों से की जा रही है। कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इस परीक्षा में कुल 1.32 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए 50 परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा 8 जून से 10 जून तक चलेगी।
दो पालियों में छह शिफ्टों में परीक्षा
परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है, यानी कुल 6 पालियों में पूरी परीक्षा संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में लगभग 22,032 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद
सभी परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस, एसटीएफ, एलआईयू और इंटेलिजेंस जैसी एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सरकार की ओर से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को यूपी परिवहन की बसों में एडमिट कार्ड दिखाने पर 50 प्रतिशत किराए की छूट दी जा रही है।

