रेवती, बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती पुलिस ने अपहरण से संबंधित मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बैरिया के नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना रेवती में दर्ज मुकदमा संख्या 174/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिषेक राजभर पुत्र वीरेंद्र राजभर, निवासी विशुनपुरा गोलापर, थाना रेवती, जनपद बलिया (उम्र 20 वर्ष) को 16 जून को करीब 9 बजे पुलिस टीम ने हिरासत में लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
अपहरण मामले में रेवती पुलिस की कार्रवाई, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

