बांसडीह , बलिया। थाना बांसडीह पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
बताया गया कि 17 जून को रामपुर कला चट्टी स्थित गुमटी दुकान पर बैठे सौरभ उर्फ गांगुली पर कुछ लोगों ने विवाद के बाद हमला कर दिया था। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू और लोहे की रॉड से मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सालय रेफर किया गया था।
इस मामले में थाना बांसडीह पर मुकदमा संख्या 177/2026 धारा 191(2), 191(3), 109(1), 115(2), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में 18 जून को थाना बांसडीह पुलिस टीम ने पितम्बरा मार्ग स्थित ईंट भट्ठे के पास से आरोपी अभिषेक पटेल उर्फ गोली पटेल (23) पुत्र रविन्द्र पटेल निवासी वार्ड नंबर-04 उत्तर टोला, थाना बांसडीह, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूप कुमार और कांस्टेबल परमेश्वर गुप्ता शामिल रहे।
रॉड से हमला कर युवक को गंभीर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की घटना में प्रयुक्त रॉड
Related Posts
Add A Comment

