(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पलिया बुजुर्ग में सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रास्ते को पूरी तरह साफ करा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पलिया बुजुर्ग निवासी धनंजय राय, संत कुमार राय और अन्य ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था और वहां गाड़ी खड़ी कर रास्ता पूरी तरह बाधित कर दिया गया था।
इससे पहले 3 अप्रैल 2026 को एसडीएम मुहम्मदाबाद के आदेश पर नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष और राजस्व टीम ने इस अतिक्रमण को हटवाया था। इसके बाद रास्ते पर ट्रैक्टर व गाड़ियों का आना-जाना शुरू हो गया था, लेकिन आरोप है कि विपक्षीगणों द्वारा 19 अप्रैल 2026 को दोपहर में फिर से रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया गया।
रास्ता दोबारा बंद होने से परेशान ग्रामीणों ने 2 मई 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस और बाद में 27 मई 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्रवाई कर सार्वजनिक रास्ता तत्काल खाली कराने का निर्देश दिया गया था।
प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कराया रास्ता साफ
जिलाधिकारी के सख्त रुख के बाद राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम एक्शन में आई। मौके पर पहुँचे:
तहरीलदार महेंद्र बहादुर
नायब तहसीलदार नितिन,
थानाध्यक्ष भांवरकोलसंतोष कुमार ,हल्का लेखपाल अर्पण राय ,कानूनगो मंगला प्रसाद
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रास्ते पर दोबारा किए गए अतिक्रमण को पूरी तरह हटा दिया। रास्ता साफ होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
सार्वजनिक रास्ते से दोबारा हटाया गया अवैध अतिक्रमण, ग्रामीणों को मिली राहत
Related Posts
Add A Comment

