दुद्धी (सोनभद्र)। स्वस्थ समाज और समर्थ भारत के संकल्प के साथ आज नगर पंचायत दुद्धी स्थित ऐतिहासिक रामलीला खेल मैदान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (2026) का भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित इस योग महाकुंभ में तड़के से ही हजारों की संख्या में जनमानस का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरे मैदान में चारों तरफ योग साधकों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिन्होंने सामूहिक रूप से योग क्रियाएं कर पूरे क्षेत्र को सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि रामनरेश पासवान (पूर्व उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग), वरिष्ठ भाजपा नेता व दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पतंजलि भारत स्वाभिमान के सोनभद्र जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी और महिला पतंजलि योग समिति (सोनभद्र दक्षिणी क्षेत्र) की जिला प्रभारी ममता श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया, 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार, मंच से मुख्य योग शिक्षिका पूजा सिंह, रितिका प्रजापति और महिला पतंजलि प्रभारी ममता श्रीवास्तव ने उपस्थित हजारों के जनसमूह को योगासनों का अभ्यास कराया। प्रशिक्षिकाओं ने ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन से लेकर कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का क्रमिक अभ्यास कराते हुए उनके शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया। इस वर्ष के योग शिविर का सबसे भावुक और प्रेरणादायी क्षण वह रहा, जब दुद्धी के स्थानीय निवासी 93 वर्षीय वयोवृद्ध आर्य राम लखन जी को उनकी इस उम्र में भी सेहत के प्रति सजगता के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रामनरेश पासवान और नगर अध्यक्ष कमलेश मोहन ने उन्हें अंग वस्त्रम और योग से संबंधित पुस्तकें भेंट कर उनका विशेष अभिनंदन किया। उन्हें देखकर वहाँ मौजूद युवाओं में एक नया जोश भर गया। इस वर्ष के योग दिवस समारोह की सबसे अनूठी और सराहनीय कड़ियों में से एक रहा समाज के सजग प्रहरियों यानी स्थानीय पत्रकारों का सम्मान। समाज में उत्कृष्ट योगदान, निष्पक्ष पत्रकारिता और योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महती भूमिका के लिए पतंजलि योगपीठ द्वारा क्षेत्र के मीडिया कर्मियों को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले मुख्य पत्रकार बंधु अजीत कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, अशोक कनौजिया, राकेश कुमार गुप्ता, श्याम अग्रहरि,
भीम जायसवाल, दिलीप दत्ता, रिना राय,
समारोह के दौरान समाज और योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया। पतंजलि के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी ने मुख्य अतिथि रामनरेश पासवान और नगर अध्यक्ष कमलेश मोहन को अंग वस्त्रम व पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि द्वारा नगर अध्यक्ष कमलेश मोहन, डॉ. ए.के. विश्वास, शिव प्रसाद जयसवाल, राधे श्याम, गोविन्द सिंह और पप्पू भाई को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। महिला पतंजलि की जिला प्रभारी ममता श्रीवास्तव ने क्षेत्र की सक्रिय बहनों—सुमन जयसवाल, राखी जयसवाल, आशा, माया और रिंकी को अंग वस्त्रम भेंट कर समाज में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि रामनरेश पासवान और अध्यक्ष कमलेश मोहन द्वारा सोनभद्र पतंजलि परिवार के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी समेत सभी प्रमुख सहयोगियों को योगीराज भगवान श्री कृष्ण का स्मृति प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रतिदिन योग करने का लिया गया दृढ़ संकल्प
शिविर के समापन पर मैदान में उपस्थित हजारों नागरिकों ने एक सुर में यह संकल्प लिया कि वे केवल योग दिवस के दिन ही नहीं, बल्कि वर्ष के पूरे 365 दिन प्रतिदिन स्वयं योग करेंगे और समाज के अन्य लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित करेंगे। सर्वे भवन्तु सुखिन के कल्याणकारी मंत्र और शांति पाठ के साथ इस ऐतिहासिक 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का सफल समापन हुआ।
दुद्धी के रामलीला मैदान में धूमधाम से मना 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 93 वर्षीय वयोवृद्ध और सजग पत्रकारों समेत योग साधकों का हुआ भव्य सम्मान
Related Posts
Add A Comment

