गड़वार, बलिया। ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना गड़वार पुलिस ने गुमशुदा 15 वर्षीय किशोर को सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। किशोर की बरामदगी में डिजिटल वालंटियर ग्रुप और जनपदीय सोशल मीडिया सेल की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गुमशुदा लोगों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गड़वार पुलिस को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को मुन्ना कुमार पुत्र द्वारिका राम निवासी दिघेड़ा, थाना मनियर, जनपद बलिया ने अपने 15 वर्षीय पुत्र के गुम होने की सूचना थाना गड़वार में दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की।
किशोर की शीघ्र बरामदगी के लिए थाना गड़वार पुलिस ने जनपदीय सोशल मीडिया सेल से समन्वय स्थापित कर किशोर की फोटो एवं विवरण उपलब्ध कराया। सोशल मीडिया सेल द्वारा गुमशुदा किशोर की सूचना को जनपद के सभी थानों के डिजिटल वालंटियर ग्रुप सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित किया गया।
इसके परिणामस्वरूप 21 जून 2026 को गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बलिया पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हितेश कुमार मय फोर्स तथा उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव मय हमराह थाना गड़वार शामिल रहे।
Previous Articleजमीनी विवाद में शांति भंग करने के आरोप में छह गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

