गड़वार, बलिया। थाना गड़वार पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों, उपद्रवियों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गड़वार पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना गड़वार क्षेत्र के रतसर कला नगर पंचायत के देवनगर वार्ड नंबर 08 में जमीनी विवाद को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135 बीएनएसएस के तहत चालान कर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर बलिया न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार लोगों में सिंटू सिंह, उमाशंकर सिंह, छोटू शर्मा, सोनू शर्मा, अजय कुमार एवं गीता शर्मा निवासी देवनगर, नगर पंचायत रतसर थाना गड़वार जनपद बलिया शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज यादव, कांस्टेबल नागेंद्र कुमार, कांस्टेबल इमरान खां, रिजर्व कांस्टेबल प्रदीप सोनी एवं महिला पीआरडी पूनम लता थाना गड़वार शामिल रहे।
Previous Articleएनबीडब्ल्यू वारंट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

