बलिया। थाना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय सिविल जज (जू0डि0) एफटीसी प्रथम बलिया द्वारा वारंट संख्या 3045/21 धारा 279, 337, 338 एवं 304ए भादवि से संबंधित सुनील कुमार साहनी पुत्र मोती लाल साहनी निवासी यारपुर बेदुआ थाना कोतवाली बलिया के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था।
इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए वारंटी सुनील कुमार साहनी को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं कांस्टेबल सुभाष चंद्र यादव थाना कोतवाली बलिया शामिल रहे।
Related Posts
Add A Comment

