फेफना, बलिया। थाना फेफना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में चार आरोपियों सहित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चार लाठी-डंडे व एक लोहे की रॉड बरामद की है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री अक्षय कुमार एवं थानाध्यक्ष फेफना श्री अखिलेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में थाना फेफना पुलिस को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 को ग्राम रूपवार भगवानपुर थाना भीमपुरा निवासी सुनील कुमार का पुत्र आदर्श कुमार (23) अपने परिवार के साथ रिश्तेदार मुन्ना राम निवासी छोटकी नरही की बरात में शामिल होने गया था। बरात के दौरान द्वारचार के समय तिवारीपुर (पंडितपुरा) निवासी कुछ लोगों ने एकराय होकर लाठी-डंडा एवं लोहे की रॉड से मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया था। इलाज के दौरान 19 जून को आदर्श कुमार की मौत हो गई थी।
मामले में थाना फेफना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी क्रम में 21 जून को थाना फेफना पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक सुभाष प्रसाद के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दिवाकर उर्फ गोलू, शत्रुध्न राम, अजय, अमरेन्द्र तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चार लाठी-डंडे और एक लोहे की रॉड बरामद की।
गिरफ्तार आरोपियों में दिवाकर उर्फ गोलू पुत्र स्व. नगीना राम, शत्रुध्न राम पुत्र स्व. लेढ़ा राम, अजय पुत्र स्व. लेढ़ा राम एवं अमरेन्द्र पुत्र गणेश राम निवासी तिवारीपुर थाना फेफना, बलिया शामिल हैं।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुभाष प्रसाद, उपनिरीक्षक शिवम कुमार वर्मा सहित थाना फेफना के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
बरात में मारपीट कर युवक की मौत मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया
Previous Articleऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा 15 वर्षीय किशोर 24 घंटे में बरामद
Related Posts
Add A Comment

