बलिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बलिया में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह, नोडल अधिकारी आईएएस श्री साहब सिंह, जिलाधिकारी श्री मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह की मौजूदगी में जनपद के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अधिकारियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन स्वस्थ रहता है तथा जीवन में अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपनाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थानों में भी पुलिस कर्मियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया और लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस लाइन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
Related Posts
Add A Comment

