Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

नीरज सिंह को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ऊर्जांचल में हर्ष की लहर

Thursday, 25 June 2026, 21:30 IST

अनपरा थर्मल पावर कॉलोनी के आवंटियों के लिए राहत मकान, दुकान और प्लॉट का किराया जमा करने के लिए लगेंगे विशेष कैंप

Thursday, 25 June 2026, 21:28 IST

चोपन के मीतापुर में 3 मासूमों की जलसमाधि दुर्घटना नहीं, प्रशासनिक संरक्षण में हुआ प्रायोजित हत्याकांड

Thursday, 25 June 2026, 21:27 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » जयमाला में बवाल से टूटी शादी की कगार पर पहुंचे रिश्ते को पूर्व सांसद अतुल राय ने बचाया, गांव की ओर से मांगी माफी, अगले दिन मंडप में बैठकर संपन्न कराई शादी
गाजीपुर

जयमाला में बवाल से टूटी शादी की कगार पर पहुंचे रिश्ते को पूर्व सांसद अतुल राय ने बचाया, गांव की ओर से मांगी माफी, अगले दिन मंडप में बैठकर संपन्न कराई शादी

adminBy adminWednesday, 24 June 2026, 18:56 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

गाजीपुर। जयमाला के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ मामूली विवाद एक शादी को टूटने की कगार पर ले गया। मारपीट और तनाव के बाद दूल्हा पक्ष ने विवाह करने से इनकार कर दिया, लेकिन घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय की पहल से दोनों परिवारों के बीच सुलह हुई और अगले दिन विवाह की रस्में सकुशल संपन्न कराई गईं।
जानकारी के अनुसार, बीरपुर गांव निवासी महतो चौधरी की पुत्री आरती की शादी रामपुर निवासी लाला राम कश्यप के पुत्र गोविंद कश्यप से तय थी। जयमाला समारोह के दौरान मंच पर फोटो खिंचवाने को लेकर वर पक्ष और गांव के कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ को उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।
घटना से आहत दूल्हा पक्ष ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिससे लड़की पक्ष के सामने सामाजिक प्रतिष्ठा और शादी में हुए भारी खर्च को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया। मामला अगले दिन पूर्व सांसद अतुल राय के संज्ञान में पहुंचा। उन्होंने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी बातें सुनीं।
दूल्हे के पिता ने अपमान और मारपीट का हवाला देते हुए विवाह से इंकार किया, जबकि लड़की पक्ष ने बेटी के भविष्य और सामाजिक सम्मान का हवाला देकर समाधान की गुहार लगाई। इस पर पूर्व सांसद अतुल राय ने मध्यस्थता करते हुए कहा कि कुछ शरारती युवकों की हरकतों की सजा दोनों परिवारों को नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने पूरे गांव की ओर से दूल्हा पक्ष से माफी मांगी और दोषी युवकों से भी माफी मंगवाने का आश्वासन दिया। साथ ही घायलों के उपचार और खर्च की जिम्मेदारी लेने की बात भी कही।
पूर्व सांसद के प्रयासों के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और टूटने की कगार पर पहुंचा रिश्ता फिर से जुड़ गया। अतुल राय स्वयं मंडप में पहुंचे और विवाह की रस्मों के दौरान मौजूद रहकर शादी को सकुशल संपन्न कराया।
क्षेत्र में इस अनोखी पहल की चर्चा जोरों पर है। लोग पूर्व सांसद की समझदारी और पहल की सराहना करते हुए इसे एक बेटी का घर बसाने की मिसाल बता रहे हैं।

Views: 8
crime latest news news voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleचाकू, व लाठी-डंडों, से मार कर युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम-
Next Article भारी वाहनों के नगर में प्रवेश से राहगीर जाम से त्रस्त, प्रशासन बना मूकदर्शक

Related Posts

नीरज सिंह को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ऊर्जांचल में हर्ष की लहर

Thursday, 25 June 2026, 21:30 IST

अनपरा थर्मल पावर कॉलोनी के आवंटियों के लिए राहत मकान, दुकान और प्लॉट का किराया जमा करने के लिए लगेंगे विशेष कैंप

Thursday, 25 June 2026, 21:28 IST

चोपन के मीतापुर में 3 मासूमों की जलसमाधि दुर्घटना नहीं, प्रशासनिक संरक्षण में हुआ प्रायोजित हत्याकांड

Thursday, 25 June 2026, 21:27 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

नीरज सिंह को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ऊर्जांचल में हर्ष की लहर

Thursday, 25 June 2026, 21:30 IST

अनपरा थर्मल पावर कॉलोनी के आवंटियों के लिए राहत मकान, दुकान और प्लॉट का किराया जमा करने के लिए लगेंगे विशेष कैंप

Thursday, 25 June 2026, 21:28 IST

चोपन के मीतापुर में 3 मासूमों की जलसमाधि दुर्घटना नहीं, प्रशासनिक संरक्षण में हुआ प्रायोजित हत्याकांड

Thursday, 25 June 2026, 21:27 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.