लखनऊ जनता की समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने जोन कार्यालय पर जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, साइबर अपराध, मारपीट, धोखाधड़ी एवं अन्य कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्याओं को पुलिस उपायुक्त के समक्ष रखा।पुलिस उपायुक्त ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा।जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखें तथा पीड़ितों को समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए इस प्रकार की जनसुनवाई बेहद महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। फरियादियों ने अपनी समस्याओं को सीधे वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Related Posts
Add A Comment

