गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के डेहमा और कुशहा गांव के बीच स्थित मोड़ पर शनिवार को ईंट से लदा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे जा पलटा। हादसे में ट्रैक्टर पर लदी ईंटें खेत में बिखर गईं।।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंट भट्ठे से ईंट लेकर डेहमा–कुशहा मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान मोड़ पर अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।।
गनीमत रही कि हादसे में चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।।
ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।।

