गाजीपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाजीपुर के विद्यार्थियों ने चिकित्सा जगत के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उतरांव एवं गोंडउर स्थित सरकारी अस्पतालों का भ्रमण किया। वहां कार्यरत चिकित्सकों का सम्मान करते हुए उन्हें पुष्प एवं शुभकामनाएं भेंट कीं तथा समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।।
इस प्रेरणादायी पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को चिकित्सकों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका, उनके त्याग, सेवा भावना और मानव जीवन की रक्षा के प्रति उनके समर्पण को निकट से जानने और समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, संवेदनशीलता तथा स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।।
विद्यालय परिवार ने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान को नमन किया और कहा कि डॉक्टर समाज के वास्तविक नायक हैं, जिनकी अथक सेवा और करुणा मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।।

