रसड़ा (बलिया), 4 जुलाई। रसड़ा पुलिस ने जमीनी विवाद में हुए जानलेवा हमले के मामले में दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को बैजलपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था। आरोप है कि संतोष सिंह, संजय सिंह उर्फ गुड्डन, सूरज सिंह उर्फ हर्ष, गुड़िया तथा अन्य लोगों ने कुल्हाड़ी, गड़ासा और चाकू से हमला कर राजकरन सिंह, हृदयनारायण सिंह, अर्जुन सिंह और अनिल कुमार सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में रसड़ा थाने में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लखनेश्वरडीह मंदिर मोड़ के पास से संजय सिंह (34), निवासी बैजलपुर तथा गौरी शंकर पाल (46), निवासी आशापुर, थाना चितबड़ागांव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिद्वार, उपनिरीक्षक शिवम कुमार तथा कांस्टेबल श्याम सुंदर यादव शामिल रहे।
Related Posts
Add A Comment

