बलिया। कोतवाली पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय में लंबित मुकदमा संख्या 422/25 (अपराध संख्या 478/24) के संबंध में उपनिरीक्षक नीरज कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ वारंटी की तलाश में बहादुरपुर पहुंचे। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के पास से वारंटी विवेक शर्मा (35) पुत्र शोखा शर्मा उर्फ नंद जी, निवासी बहादुरपुर, थाना कोतवाली, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय के आदेश से अवगत कराया गया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार वर्मा एवं कांस्टेबल अरुण कुमार यादव शामिल रहे।
एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
Previous Article10 वर्ष पुराने हत्या के मामले में वारंटी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

