सुखपुरा (बलिया)। सुखपुरा पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में लगभग दस वर्ष पुराने हत्या के मामले के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, अपर सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-4, बलिया द्वारा मुकदमा संख्या 255/2016, धारा 304, 325, 147, 452, 323, 504, 506 एवं 427 भादवि के संबंध में जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने ग्राम तपनी ठीका में दबिश दी। इस दौरान वारंटी रामजी यादव पुत्र स्वर्गीय जतुन यादव, निवासी ग्राम तपनी ठीका, थाना सुखपुरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह एवं आरक्षी दीनबंधु यादव शामिल रहे।
Related Posts
Add A Comment

