बलिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी एवं महिला पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की।
बैठक में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत संचालित जागरूकता अभियान तथा महिलाओं की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। एएसपी ने महिला कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संभ्रांत महिलाओं एवं स्थानीय लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित करने, नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
इस दौरान महिला बीट पुलिसकर्मियों की बीट बुक का भी निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
मिशन शक्ति केंद्र की महिला कर्मियों के साथ एएसपी ने की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Previous Articleजानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Next Article 10 वर्ष पुराने हत्या के मामले में वारंटी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

