खेजुरी, बलिया। खेजुरी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
थानाध्यक्ष लालमणि सरोज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तथा मुकदमा संख्या 54/2026 की विवेचना कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को हनुमानगंज से वांछित आरोपी विजय कुमार पाठक (48) पुत्र स्वर्गीय जनार्दन पाठक, निवासी ग्राम खड़सरा, थाना खेजुरी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना खेजुरी में धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 324(4) एवं 333 बीएनएस के तहत जानलेवा हमले से संबंधित मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना खेजुरी में पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, कांस्टेबल धीरज लव कुमार एवं कांस्टेबल लव कुमार शामिल
Previous Articleलूट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
Related Posts
Add A Comment

