वाराणसी फूड बैंक वाराणसी (उत्तर प्रदेश) की ओर से चेतगंज स्थित सेल टैक्स कार्यालय के मुख्य द्वार के पास निःशुल्क भोजन वितरण सेवा का शुभारंभ किया गया।
इस सेवा के तहत प्रतिदिन सुबह से शाम तक जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि फूड बैंक का उद्देश्य कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न रहे। इसी संकल्प के साथ नियमित रूप से भोजन वितरण अभियान संचालित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर दक्षिणी विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक कुमार तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, दीपक सेठ, माधव जी, एडवोकेट शरद त्रिपाठी, नागेश्वर राय, चंद्रेश सिंह, रौशन, अभिषेक सिंह,सुयश अग्रवाल, बलवंत, सोनू यादव,अश्वनी, श्रवण गुप्ता, सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Previous Articleस्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
Related Posts
Add A Comment

