भांवरकोल थाना क्षेत्र के गोड़ी खास गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहाँ पिछले कुछ दिनों से लापता एक चार वर्षीय मासूम बच्चे का शव गुरुवार सुबह उसके घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
शव बरामदगी गुरुवार सुबह बच्चे के पिता ने खुद पुलिस को घर के पास शव मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।
अपहरण का मामला था दर्ज: पुलिस के अनुसार, बीती 6 जुलाई 2026 को मासूम के पिता जामवंत कुशवाहा की तहरीर पर गुमशुदगी और अपहरण का मुकदमा बीएनएस की सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार बच्चे की तलाश कर रही थी।
पुलिस प्रशासन का बयान
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी से जांच में जुट गया है।
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और हर पहलू की गहनता से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इस घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।
— अतुल कुमार सोनकर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)
4 वर्षीय मासूम सिद्धार्थ का शव मिलने से सनसनी , क्षेत्र में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी
Related Posts
Add A Comment

