संवाददाता सैदपुर।सैदपुर कोतवाली में मिशन शक्ति की प्रभारी उपनिरीक्षक श्वेता तिवारी का स्थानांतरण नंदगंज थाना क्षेत्र की एक पुलिस चौकी पर होने के उपलक्ष्य में कोतवाली परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने उपनिरीक्षक श्वेता तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्वेता तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़े कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया।
विदाई समारोह में महिला आरक्षियों सहित कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें भावभीनी विदाई दी और नई तैनाती के लिए शुभकामनाएँ दीं। समारोह के दौरान सभी ने उनके सहयोगात्मक व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की।

