सोनभद्र (18 जुलाई 2026)। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरे जनपद सोनभद्र के सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर है। भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम रास्तों के कारण इस आधुनिक डिजिटल युग में भी जो ग्रामीण मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे थे, उनकी यह परेशानी अब हमेशा के लिए खत्म होने जा रही है।उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) जल्द ही जनपद की रॉबर्ट्सगंज, घोरावल व दुद्धी तहसील के 14 चिन्हित नेटवर्क विहीन गांवों में 4-जी (4G) मोबाइल टावर स्थापित करने जा रहा है। जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों के बाद बीएसएनएल ने धरातल पर काम शुरू करने की मुकम्मल तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जिले के कई दूरस्थ गांवों में लोगों को आज भी एक फोन कॉल करने के लिए ऊंची पहाड़ियों या मकानों की छतों पर जाना पड़ता है। इंटरनेट न होने से बच्चों की पढ़ाई और ऑनलाइन सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में बाधा आ रही थी। इसे देखते हुए पहले चरण में निम्नलिखित 14 गांवों को सैचुरेशन प्लान के तहत जोड़ा जा रहा है। रॉबर्ट्सगंजनगवां, दरमा, मड़कुरी और सांडसोत (04 गांव), घोरावल ढोलो, सपही, अमिलिपोखर, मूर्तिया और देवगढ़ (05 गांव),
दुद्धीडूमा, जौराही, गंगहर, शिशवा और पतखिरना (05 गांव),इन 14 मुख्य गांवों में टॉवर स्थापित होने से इनके आस-पास की दर्जनों मजरों और टोलों की एक बड़ी आबादी को भी मजबूत मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट का सीधा लाभ मिलने लगेगा। मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता होने से इन ग्रामीण अंचलों की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी।गांवों के छात्र-छात्राएं बिना किसी रुकावट के डिजिटल एजुकेशन और ऑनलाइन क्लास का लाभ ले सकेंगे। 108 या 102 एम्बुलेंस सेवा और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस (112) को समय पर सूचना देना संभव हो सकेगा। बैंकिंग, ई-श्रम, राशन कार्ड और अन्य डिजिटल सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को अब मीलों दूर ब्लॉक या तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।जिलाधिकारी ने क्षेत्र के अन्य छूटे हुए गांवों के निवासियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि प्रशासन हर एक गांव तक नेटवर्क पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन 14 गांवों में काम शुरू होने के साथ ही दूसरे चरण का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत दुद्धी और ओबरा तहसील के 10 और गांवों को मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। आगामी चरण में शामिल होने वाले गांव दुद्धी तहसील सोढ़ो, बिच्छी, कोटा और जोरकहू। ओबरा तहसील पकरी, झरिया, कंधौरा, भरमहोरी, कनेहरा और बैरपुर। बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पहले चरण के कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा करें, ताकि जल्द से जल्द इन वनांचल क्षेत्रों में मोबाइल की घंटी बज सके और लोगों का जीवन सुगम हो सके।
नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में जल्द ही बजेगी मोबाइल की घंटी सोनभद्र के 14 गांवों में BSNL स्थापित करेगा 4-G टॉवर
Related Posts
Add A Comment

