भांवरकोल,(गाजीपुर)पखनपुर गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या अब दूर हो गई है। ग्राम प्रधान जुबेर अहमद के अथक प्रयासों से गांव में 100 केवीए क्षमता का दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
पहले गांव के पूरब छोर पर लगा एकमात्र ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता था। ओवरलोड और तकनीकी खराबी के कारण ग्रामीणों को समय पर बिजली नहीं मिल पाती थी। इससे बच्चों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई और घरेलू कामकाज सभी प्रभावित हो रहे थे। कई बार समाज सेवियो तासीर उर्फ टिंकू ,हाजी अफजाल, फखरुद्दीन, तथा जुनैद अहमद द्वारा शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई थी। फिर भी इन समाजसेवियों द्वारा अथक प्रयास कर बिजली संकट से निजात पाने के लिए भरपूर कोशिश किया |
ग्राम प्रधान जुबेर अहमद ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया और प्रस्ताव भेजा। उनके प्रयासों के फलस्वरूप विभाग ने गांव में 100 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्वीकृत कर उसे स्थापित करवा दिया।
नए ट्रांसफार्मर के लगते ही गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई है। अब लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या भी खत्म हो गई है।
इस पहल से खुश ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान का आभार जताया। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने कहा कि जुबेर अहमद के प्रयासों से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। लोगों मे उत्साह देखने को मिला |और प्रधान को धन्यवाद दिया।
ग्राम प्रधान जुबेर अहमद ने कहा, “गांव की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना मेरी प्राथमिकता है। बिजली जैसी जरूरी सुविधा में कोई रुकावट न हो इसके लिए मैं आगे भी प्रयास करता रहूंगा।”

