गाजीपुर।उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के आवाहन पर जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के नेताओं द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क से जुलूस के रूप में एक यात्रा निकाल कर सरजू पांडे पार्क पर पहुंचकर के महामहिम राष्ट्रपति महोदय को माननीय जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से विज्ञापन सौंपा गया नायब तहसीलदार सदर द्वारा लिया गया जिसमें मुख्य रूप से बीजेपी सरकार के नेताओं द्वारा देश एवं प्रदेश के पिछड़े दलित अल्पसंख्यकों तथा अन्य वर्ग के लोगों के साथ अन्याय और अत्याचार के साथ-साथ शोषण किया जा रहा है जिसे रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा गया
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार छात्रों युवाओ मजदूर किसानों के साथ अन्याय और अत्याचार कर रही है प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक हो रहा है परिणाम में हेरा फेरी करने की कोशिश की जा रही है प्राथमिक विद्यालय बंद हो रहे हैं यह एक निंदनीय कृत्य है
मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं पिछड़ों के नेता डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश में सरकार के मानसा के अनुसार उत्तर प्रदेश का उपचुनाव न करा करके भाजपा को फाजीहत से बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया है उपचुनाव होने पर भारतीय जनता पार्टी तीनों सीटे पूरी तरह से हार जाती और उसका किरकिरी सुनिश्चित था
जिला पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शंभू सिंह कुशवाहा ने कहा कि पिछड़े दलित अल्पसंख्यक पर हो रहे अन्याय और अत्याचार को कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक की लड़ाई लड़कर उन्हें सम्मान दिलाने का काम करेगी यदि केंद्र और प्रदेश की सरकार इस पर ध्यान नहीं देती है तो कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग विभाग एक बड़ा आंदोलन करने के लिए वध्य होगा
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा और उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव श्याम नारायण कुशवाहा ने सरकार को आडे हाथ थे लेते हुए कहा कि सरकार पिछड़े अल्पसंख्यक और दलित विरोधी है उसके कुकृत्य से नवयुवक छात्रों की स्थिति दयनीय हो चुकी है कांग्रेस पार्टी पिछड़े और दलित अल्पसंख्यकों के लिए लड़ाई जारी रखेगी
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय सुमेर कुशवाहा बटुक नारायण मिश्रा नगीना पांडे अखिलेश यादव कुंदन खरवार गोपाल खरवार शमशाद आलम राजेश यादव मनोज कुमार जितेंद्र पांडे चंद्रिका राम सुशील दुबे संतोष यादव संतु राम अशोक भारती अमर सिंह शाहित आदि लोग उपस्थित रहे
चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश उप चुनाव न करा के भाजपा को किरकिरी से बचाया डॉ जनक कुशवाहा
Related Posts
Add A Comment

