शक्तिनगर/सोनभद्र (22 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शक्तिनगर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी (CO) पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में संपन्न हुई। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को शक्तिनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना व क्षेत्र में दबिश देकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सोनू (पुत्र गोविन्दा) — निवासी बस स्टैंड शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। धर्मेन्द्र विश्वकर्मा (पुत्र नन्दलाल) — निवासी जमशीला बस स्टैंड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करने में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही सत्येन्द्र कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक, थाना शक्तिनगर) उ०नि० सदाशिव राय (थाना शक्तिनगर) उ०नि० अजय कुमार श्रीवास्तव (थाना शक्तिनगर) सोनभद्र पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की तामीली हेतु यह अभियान आगे भी कड़ाई से जारी रहेगा।
सोनभद्र थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियान के तहत 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

