सोनभद्र । जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों (SDM) एवं तहसीलदारों के साथ अंश निर्धारण, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना की पत्रावलियों तथा विभिन्न राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों का शीघ्र, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की स्पष्ट मंशा है कि आमजन व किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर हो और उन्हें समय पर न्याय मिले। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अंश निर्धारण और कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लंबित मामलों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्यों एवं जनहित की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक दो दिवस पर नियमित रूप से की जाएगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए आमजन को समय से राहत पहुँचाने का आह्वान किया।
सोनभद्र राजस्व वादों, अंश निर्धारण और कृषक दुर्घटना बीमा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
Related Posts
Add A Comment

