पिपरी/रेनुकूट (30 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करने तथा मुकदमों में संलिप्त वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष पिपरी राजेश चौबे के नेतृत्व में रेनुकूट चौकी प्रभारी की टीम ने चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को उप-निरीक्षक जितेन्द्र सरोज (चौकी प्रभारी रेनुकूट) मय हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में अपराध रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 139/2026 (धारा 305(a), 331(4), 317(2) बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्त अयोध्या प्रसाद को सुबह करीब 09:35 बजे मुर्धवा-रनटोला के मध्य स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त की जामातलाशी एवं निशानदेही पर चोरी का निम्नलिखित माल बरामद किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹20,000/- है।
कपड़े 05 जीन्स, 03 टी-शर्ट, 02 शर्ट एवं 01 फ्रॉक मोबाइल 01 अदद लावा (Lava) कंपनी का की-पैड मोबाइल फोन नगदी ₹1,250/- (एक हजार दो सौ पचास रुपये) नगद बरामदगी के आधार पर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। नाम अयोध्या प्रसाद पुत्र स्व0 दल्लू प्रसाद
निवासी ग्राम सुपाचुआ, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 39 वर्ष गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध सोनभद्र के म्योरपुर व पिपरी थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और चोरी से संबंधित कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं। मु0अ0सं0 19/2019 धारा 8/20 NDPS Act – थाना म्योरपुर मु0अ0सं0 49/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट – थाना म्योरपुर मु0अ0सं0 34/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम – थाना म्योरपुर मु0अ0सं0 317/2016 धारा 379, 41, 411, 413, 414, 420 भादवि – थाना पिपरी मु0अ0सं0 318/2016 धारा 8/20 NDPS Act – थाना पिपरी मु0अ0सं0 139/2026 धारा 305(a), 331(4), 317(2) BNS – थाना पिपरी
सोनभद्र पिपरी पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार ₹20,000 की चोरी का सामान, मोबाइल व नगदी बरामद
Related Posts
Add A Comment

