शक्तिनगर/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर ठगों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर की साइबर क्राइम टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक पीड़ित नागरिक की साइबर फ्रॉड में फंसी पूरी राशि सुरक्षित वापस कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक राजेश गुप्ता (निवासी चिल्काटांड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र) के साथ किसी अज्ञात साइबर ठग ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से रुपए स्थानांतरित करवा लिए थे। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने मामले की सूचना तत्काल शक्तिनगर पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना शक्तिनगर साइबर टीम ने बिना समय गंवाए संबंधित बैंक अधिकारियों से पत्राचार किया और फ्रॉड की गई राशि को होल्ड करवा दिया। इसके बाद MRM पोर्टल के माध्यम से विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए कुल ₹13,000/- (तेरह हजार रुपये) की पूरी राशि पीड़ित राजेश गुप्ता के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। गाढ़ी कमाई का पैसा सुरक्षित खाते में वापस लौटने पर आवेदक राजेश गुप्ता ने खुशी जाहिर की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा थाना शक्तिनगर साइबर टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई, निष्ठा और कार्यशैली की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।मामले की सफलता के साथ ही सोनभद्र पुलिस ने आम जनमानस से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की डिजिटल या साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो वह बिना देरी किए तत्काल 1930 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। समय पर दी गई सूचना से वित्तीय नुकसान को रोकने और धनराशि वापस कराने में त्वरित व प्रभावी मदद मिलती है।
सोनभद्र सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा थाना शक्तिनगर साइबर टीम ने पीड़ित के खाते में वापस कराए साइबर फ्रॉड के ₹13,000
Related Posts
Add A Comment

