ओबरा/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस ने चोरी की घटना का त्वरित अनावरण करते हुए अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटनाक्रम के अनुसार, दिनांक 30 जुलाई 2026 को वादिनी लाजो (पत्नी स्व० राजा, निवासी सेक्टर-04, आरओ पानी टंकी के पास, थाना ओबरा, सोनभद्र) ने थाना ओबरा पर लिखित तहरीर दी। तहरीर में उल्लेख किया गया कि 30 जुलाई की देर रात लगभग 2:00 से 3:00 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने उनके मकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और ₹3,500 नकद, चांदी की पायल व आवश्यक कागजात चुरा लिए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु०अ०सं० 168/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस (BNSS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 जुलाई 2026 को चिल्ड्रेन पार्क ओबरा के पीछे स्थित एक खंडहरनुमा मकान में दबिश देकर अभियुक्त प्रवीण उर्फ बल्ली को धर दबोचा। पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ ₹3,000/- नकद
एक जोड़ी चांदी की पायल, वादिनी के नाम का आधार कार्ड, वादिनी के नाम की बैंक ऑफ बड़ौदा की पासबुक, बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम प्रवीण उर्फ बल्ली पुत्र पतिराम गोंड (उम्र करीब 26 वर्ष)
वर्तमान पता सेक्टर-04, आरओ पानी टंकी के पास, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
मूल पता ग्राम व पोस्ट कसारा, थाना कोपागंज, जनपद मऊ
सोनभद्र ओबरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता; दीवार तोड़कर चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

