चितबड़ागांव, बलिया। थाना चितबड़ागांव पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना और पीड़िता के बयान के बाद पूर्व में दर्ज धाराओं में संशोधन करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2), 137(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5G/6 जोड़ी गई। शनिवार को उपनिरीक्षक मनीराम अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, वांछित अभियुक्तों की तलाश और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लगे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन चितबड़ागांव के पास से आरोपी प्रदुमन कुमार पुत्र राधेश्याम राजभर, निवासी सिहांचवर खुर्द, थाना गड़वार, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही मामले से जुड़े एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी एवं बाल अपचारी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीराम, उपनिरीक्षक ओमनारायण पाठक, कांस्टेबल शैलेन्द्र पाण्डेय, अमन यादव, प्रमोद मौर्या, शुभम सिंह तथा महिला कांस्टेबल अमृता चौरसिया शामिल रहीं।
चितबड़ागांव पुलिस की कार्रवाई: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में
Related Posts
Add A Comment

