सहतवार, बलिया। सहतवार थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को सहतवार–सोनवानी मार्ग तिराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा तथा थानाध्यक्ष सहतवार प्रशान्त कुमार चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक सुधाकर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सहतवार–सोनवानी मार्ग तिराहे के पास से वांछित आरोपी जितेन्द्र कुमार (25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राजाराम, निवासी ग्राम पहुरा हर चाचोरा उर्फ मोहनिया, थाना मदनापुर, जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना सहतवार में मु0अ0सं0 83/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधाकर, कांस्टेबल रवि कुमार चौरसिया तथा कांस्टेबल श्यामसुन्दर यादव शामिल रहे।
सहतवार पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

