हापुड़ (मनीष कुमार) क्षेत्रीय राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी ने अपने पति श्रीपाल सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पुष्पा देवी और श्रीपाल सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई और पटका पहनाकर संगठन में उनका औपचारिक स्वागत किया।
बसपा से निष्कासन के बाद से ही पुष्पा देवी के अगले राजनीतिक कदम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने का फैसला किया अध्यक्ष पुष्पा देवी के इस फैसले से स्थानीय राजनीति के समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे और आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को इस क्षेत्र में मजबूती मिलेगी
Related Posts
Add A Comment

