सोनभद्र । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत पूरे जनपद में एक सशक्त एवं प्रभावी जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के प्रत्येक वर्ग को नारी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति संवेदित किया जा रहा है। अभियान के दौरान सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों जैसे संतुलित लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम, लैंगिक शोषण से बचाव, घरेलू व सामाजिक हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने, साक्षरता तथा महिला स्वास्थ्य पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। मिशन शक्ति की विशेष टीमों ने समाज में इन मुद्दों पर खुली चर्चा आयोजित कर जनमानस को जागरूक करने का प्रयास किया।
जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, प्रमुख बाजारों एवं ग्राम सभाओं में जाकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। बालिकाओं को गुड टच-बैड टच की पहचान, आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए महिलाओं व युवाओं को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल व लिंक के झांसे में न आने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने और किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी (OTP) साझा न करने की सख्त हिदायत दी गई। कार्यक्रम के दौरान किसी भी विषम या आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस व प्रशासनिक सहायता प्राप्त करने हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।-112, 1090 / 1091 , 181, 1930, 1076 सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान सुनिश्चित करने हेतु यह अभियान जनपद में आगे भी निरंतर और प्रभावी ढंग से जारी रहेगा।
सोनभद्र नारी शक्ति का करें सम्मान, तभी बनेगा देश महान मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी पहल
Previous Articleबसपा से निष्कासित पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी BJP में हुई शामिल
Related Posts
Add A Comment

