ओबरा/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में महिला सुरक्षा तथा अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पारिवारिक संपत्ति विवाद एवं पुराने मुकदमे में जबरन समझौते का दबाव बनाकर महिला से मारपीट और जान से मारने के प्रयास के मामले में ओबरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त विवरण के अनुसार, दिनांक 01 अगस्त 2026 को वादिनी रोशनी पत्नी संतोष स्वीपर (निवासी चूड़ी गली मलिन बस्ती, थाना ओबरा) ने थाना ओबरा पर लिखित तहरीर दी थी।
तहरीर में आरोप लगाया गया कि दिनांक 30 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 09:30 बजे पुराने मुकदमे में समझौता करने का अनुचित दबाव बनाया जा रहा था। जब वादिनी ने इसका विरोध किया, तो उसके पति संतोष स्वीपर तथा अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, जान से मारने की नीयत से महिला के पेट पर लात मारी गई और गले पर पैर रखकर दबाया गया। उस वक्त स्थानीय पड़ोसियों के मौके पर पहुँचने व हस्तक्षेप करने से पीड़िता की जान बच सकी।
तहरीर के आधार पर ओबरा पुलिस ने मु0अ0सं0 170/2026, धारा 115(2), 109 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत अभियोग पंजीकृत किया था। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस टीम वांछितों की तलाश में जुट गई। दिनांक 02 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 02:20 बजे ओबरा कस्बा चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिनेमा रोड ओबरा से तीनों सगे भाइयों (नामजद अभियुक्तों) को धर दबोचा। संतोष स्वीपर (33 वर्ष) पुत्र सखीचंद्र स्वीपर (पति) अमर महेश उर्फ महेश स्वीपर (29 वर्ष) पुत्र सखीचंद्र स्वीपर
दीपक स्वीपर (26 वर्ष) पुत्र सखीचंद्र स्वीपर
(सभी निवासीगण चूड़ी गली मलिन बस्ती, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र) महिला पर हमले के आरोपियों को जेल भेजने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उप-निरीक्षक सुनील कुमार (चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा), मुख्य आरक्षी संतोष पटेल, आरक्षी राहुल श्रीवास एवं आरक्षी संजय यादव (थाना ओबरा) शामिल रहे।
सोनभद्र थाना ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई महिला से मारपीट व जानलेवा हमले के 3 अभियुक्त गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

