वाराणसी। वरिष्ठ पत्रकार एवं पायनियर वाराणसी से जुड़े डॉ. श्याम प्रताप सिंह के बड़े पुत्र अजीत सिंह (46 वर्ष) का शनिवार प्रातः लगभग 5:00 बजे उनके पैतृक गांव, थाना चोलापुर क्षेत्र में निधन हो गया। वह पिछले छह माह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
अजीत सिंह के निधन की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह अपने पीछे पिता डॉ. श्याम प्रताप सिंह, माता, दो भाई, पत्नी, एक पुत्र तथा एक छोटे बच्चे सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
शनिवार को उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। उन्हें उनके छोटे भाई सनी सिंह ने मुखाग्नि दी।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. श्याम प्रताप सिंह के पुत्र के निधन का समाचार फैलते ही वाराणसी सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं विभिन्न संगठनों के लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. श्याम प्रताप सिंह के पुत्र अजीत सिंह का निधन, शोक की लहर
Previous Articleसावन के पहले सोमवार से पहले भांवरकोल में मंदिर मार्गों की सफाई
Related Posts
Add A Comment

