बांसडीह, बलिया । जनपद के थाना बांसडीह रोड पुलिस ने क्लिनिक में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक इनवर्टर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, रघुनाथपुर ब्लॉक के पास स्थित एक क्लिनिक का ताला तोड़कर अज्ञात चोर एसी, सिलेंडर, बैटरी, इनवर्टर, वाई-फाई मशीन, काउंटर तथा करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना बांसडीह रोड में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।
मंगलवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आमघाट स्थित एसएस पैरामाउंट तिराहे के पास से पंकज यादव उर्फ दीपू यादव एवं अनिल यादव, दोनों निवासी शंकरपुर, थाना बांसडीह रोड, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी का एक सफेद रंग का इनवर्टर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP60AY7142) बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपी पंकज यादव के विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा तथा थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम द्वारा की गई।
क्लिनिक में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; इनवर्टर व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
Related Posts
Add A Comment

