चितबड़ागांव (बलिया)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चितबड़ागांव थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना चितबड़ागांव में दर्ज मुकदमा संख्या 103/2026 (धारा 69 बीएनएस) में वांछित अभियुक्त राजेश प्रसाद खरवार (45 वर्ष), निवासी शिवपुर दियर नई बस्ती बयासी, थाना दुबहड़, जनपद बलिया, की तलाश की जा रही थी।
उपनिरीक्षक अतुल कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान चितबड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित बगीचे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अतुल कुमार, कांस्टेबल अभिषेक यादव तथा कांस्टेबल राहुल कुमार यादव शामिल रहे।
Related Posts
Add A Comment

