ओबरा/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र के ओबरा नगर अंतर्गत सेक्टर 09 न्यू कॉलोनी में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण और योग-आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार हेतु एक सराहनीय पहल की गई। भारत स्वाभिमान सोनभद्र के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी एवं पतंजलि परिवार के योग प्रशिक्षकों ने स्थानीय बालिका साधना के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर औषधीय पौधे भेंट कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु का आशीर्वाद दिया तथा उनके साथ मिलकर पौधरोपण किया। पतंजलि परिवार ओबरा द्वारा क्षेत्र में एक अनूठी मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत ओबरा क्षेत्र में किसी भी बच्चे का जन्मदिन हो, शादी की सालगिरह हो अथवा कोई अन्य शुभ कार्य, पतंजलि परिवार की ओर से निःशुल्क औषधीय एवं फलदार पौधे भेंट किए जाते हैं। इन पौधों में मुख्य रूप से तुलसी, नीम, बेल, कनेर, मीठी नीम (कढ़ी पत्ता), करेला, आम, आंवला, अमरूद, नींबू, हरसिंगार, सदाबहार, अश्वगंधा, शतावरी, अर्जुन, बहेड़ा, हरड़, अंगूर, सेब आदि प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। संस्था का उद्देश्य बच्चों में धरती मां के प्रति प्रेम भाव जगाना और परिवारों को निरोगी बनाना है। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए ओबरा के बिल्ली गांव स्थित देवेश सिंह के हाते (परिसर) में आंवला और जामुन के छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया। जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी ने कहा हम सभी ने निःशुल्क योग, आयुर्वेद, स्वदेशी वेशभूषा अपनाने तथा पौधरोपण का संकल्प लिया है। जब भी बच्चे अपने जन्मदिन पर हमें बुलाते हैं, तो उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया जाता है और उस पौधे का रोपण कराया जाता है, जिससे परिवार स्वस्थ रहे और पर्यावरण का संतुलन बना रहे। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका एवं संरक्षिका बहन गीतांजलि चौबे के कुशल नेतृत्व में पतंजलि महिला समिति सोनभद्र की जिला प्रभारी ममता श्रीवास्तव, योग प्रशिक्षिका मीनाक्षी मौर्य, ऋचा वर्मा, ऊषा शर्मा, संजू, पुष्पा, रितिका प्रजापति, खुशी, हेमलता, रामा चौबे, वीणा, कृतिमा सिंह, ममता तिवारी, और रेनू उपस्थित रहीं। इसके अलावा भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी, नरेंद्र सिंह, अमर जायसवाल, कृष्णा, देवेश कुमार सिंह, बबलू प्रजापति, हरिवंश, अनिल, राम-लखन, लालजी सहित अनेक गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोनभद्र ओबरा में भारत स्वाभिमान व पतंजलि परिवार ने जन्मदिवस पर किया पौधरोपण औषधीय पौधे भेंट कर दिया निरोगी जीवन का संदेश
Related Posts
Add A Comment

